हल्द्वानी: बिड़ला स्कूल के दसवीं के छात्र ने की आत्महत्या, मम्मी पापा हैं डॉक्टर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। यहां बिड़ला स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई करने वाले छात्र ने घर में गुरुवार को सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुसुमखेड़ा स्थित आरके टेंट हाउस रोड में नगर निगम हल्द्वानी में पूर्व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल और महिला अस्पताल हल्द्वानी में तैनात डॉ. ऐश्वर्या कांडपाल का बेटा रुद्र बिड़ला स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। पुलिस के अनुसार मृतक
गुरुवार शाम करीब पांच बजे घर के अंदर सीढ़ियों की स्टील रेलिंग पर जंजीर से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक ने दो पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उनसे अपनी मर्जी से यह कदम उठाने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गजब चोर: आसिफ गीजर ठीक करने आया और अलमारी से सोने के कड़े उड़ा ले गया
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद