दुस्साहस….अश्लील हरकतों पर माफ किया तो अब पुनः छेड़छाड़ करने लगा मनचला

खबर शेयर करें

रूड़की। यहां एक युवती मनचले की हरकतों से परेशान है। वह लंबे समय से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। इस बीच बाजार जाने के दौरान भी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

यह घटना कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत ग्राम जौरासी की है। थानेदार बारू सिंह चौहान ने बताया कि गांव की एक युवती को आते जाते गांव का ही एक युवक उसे परेशान कर रहा था। इससे पहले भी आरोपी कई बार युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकतें कर चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  देखें, उत्तराखंड में कहा कितने फीसदी हुआ मतदान

उस वक्त युवती के परिजनों ने उसे माफ भी कर दिया था। आज मनचले ने दोबारा युवती से फिर छेड़छाड़ कर दी। मनचले की हरकतों से परेशान होकर युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद