बनभूलपुरा दंगा- कर्फ्यू के बीच नगर निगम ने ध्वस्त किया अवैध धार्मिक स्थल का ढ़ांचा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निगम ने बनभूलपुरा में अवैध धार्मिक स्थल के ढ़ांचे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इस अवैध स्थल को हटाने के दौरान आठ फरवरी को दंगा भड़क गया था। अब कर्फ्यू के बीच विवादित ढ़ांचे को भी ध्वस्त कर दिया गया है। कर्फ्यू के बीच ही यहां से मलवा हटाने का काम किया जा रहा है।

दरअसल, बीती आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए मदरसे और मस्जिद को ढहाने के दौरान पथराव, आगजनी और हिंसा हुई थी। पथराव होने के कारण तब नगर निगम की टीम मदरसे और नमाज स्थल को आधा तोड़कर ही बाहर निकल भागी थी। इस हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई जवान और नगर निगम कर्मचारी घायल भी हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ईमेल से आई सूचना- दिल्ली के 60 स्कूलों में बम होने की धमकी, मच गया हड़कंप

हिंसा के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया था। 14 फरवरी को हाईकोर्ट में इस मामले में सुनवाई भी हुई थी। वहीं अब कर्फ्यू के बीच ही नगर निगम ने आधे टूटे अवैध धर्मस्थल को भी ढहा दिया है। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि शेष अवैध मदरसा, मस्जिद तोड़ दिया गया है। इस काम के लिए शुक्रवार को नगर निगम टीम बनभूलपुरा के लिए रवाना हुई थी। इस टीम ने अधूरे पड़े ढ़ांचे को ध्वस्त कर दिया है। अब मलबा भी यहां से हटाया जा रहा है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद