उत्तराखंड में बारिश से बड़ा नुकसान, यहां बादल फटा, एक मौत, दो लापता

खबर शेयर करें

देहरादून: राज्य में बारिश से अब नुकसान की सूचना सामने आने लगी है। देहरादून के चकराता तहसील में क्वांसी के पास खेड़ा बिजनाड़ में बादल फटने से एक युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई। जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है गुरुवार सुबह अतिवृष्टि के कारण बिजनाड़ बादल फट गया। इससे स्थानीय ग्रामीण कालिया, फंकियारु व गुंता नामक तीन ग्रामीण परिवारों की छानी पर पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा आ गया। इसकी चपेट में आने से एक युवक और दो लड़कियां समेत तीन लोग लापता हो गए। ग्रामीणों ने मलबे से युवक का शब बरामद कर लिया है, जबकि अन्‍य लोगों की तलाश जा रही है। सूचना पर एसडीएम संगीता कनौजिया के निर्देशन में तहसीलदार पूरण सिंह तोमर के नेतृत्व चकराता से एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद