बड़ी खबर: कुमाऊं के इस जिले में क्लोरीन गैस का रिसाव

खबर शेयर करें

खबर कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले के सूखाताल क्षेत्र की है। यहां जल संस्थान के पंप हाउस में रखे सिलिंडर से अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। गंध फैलते ही वहां भगदड़ मच गई। गैस के प्रभाव से कई लोग प्रभावित और बीमार हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफसरों का कहना है कि लगभग 50 किलो क्लोरीन गैस का सिलिंडर लीकेज हुआ था। सावधानी के तौर पर आसपास के 100 लोगों को यहां से शिफ्ट किया गया है। घटना में तीन लोग गैस रिसाव स्थल के बहुत निकट थे, उन्हें उल्टी होने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर सक्रिय है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के स्कूलों में कल अवकाश, बारिश के अलर्ट को देखते हुए डीएम ने निकाला आदेश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद