भीमताल में आदमखोर को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा, कैद हुआ तेंदुआ

खबर शेयर करें

नैनीताल। भीमताल में इन दिनों आदमखोर बाघ का आतंक मचा हुआ है। इससे दहशतजदा लोग शाम ढ़लते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। यहां धारी ब्लॉक के ग्राम दुदली में एक तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ है। बहरहाल अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह तेंदुआ आदमखोर है या नहीं।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से भीमताल के आस-पास के क्षेत्रों में आदमखोर बाघ ने आतंक मचाया हुआ है। यह बाघ अब तक तीन लोगों को अपना निवाला बना चुका है। जबकि कई लोगों को जख्मी कर चुका है। इससे लोगों में दहशत और आक्रोश बना हुआ है। इस बीच आदमखोर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे भी लगाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सनसनी: मैकेनिक को बेरहमी से पीटा, मरा समझकर कोसी पुल के पास फेंका

बताया जा रहा है कि जिले के धारी ब्लॉक के ग्राम दुदली में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट ने यह सूचना वन संरक्षण बीजू लाल एवं डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी को दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पिंजरे में कैद तेंदुआ वही आदमखोर तेंदुआ है जो बीते दिनों 3 मौतों का कारण बना या कोई दूसरा। ब्लॉक प्रमुख ने इसकी पुष्टि होने तक सभी क्षेत्र वासियों को सावधानी बरतने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद