कार हुई दुर्घटनाग्रस्त- पिता की गई जान, पुत्री गंभीर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बीमार पिता को अस्पताल दिखाने जा रही युवती के साथ रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया। कार के पेड़ से टकराने से पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्री को गंभीरावस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहिनी कॉलोनी कठघरिया थाना मुखानी हल्द्वानी निवासी दिवाकर सिंह बिष्ट (65) का स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा था। गुरुवार सुबह उनकी पुत्री अदिति बिष्ट (32) पिता को उपचार के लिए कार से ऋषिकेश एम्स ले जा रही थी। हल्द्वानी रोड पर ग्राम नमूना के पास अचानक से अदिति से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  ‌छात्रा के साथ दुष्कर्म कर फरार हुआ निजी स्कूल का शिक्षक, ये है मामला

इस घटना में अदिति एवं उनके बीमार पिता को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची बरहैनी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी बाजपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हल्द्वानी एसटीएच चिकित्सालय को रेफर कर दिया गया। एसटीएच हल्द्वानी में उपचार के दौरान देर रात दिवाकर सिंह बिष्ट की मौत हो गई। अदिति का उपचार जारी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद