हल्द्वानी के इस डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा, छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का आरोप

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के एक निजी अस्पताल के मालिक डॉ.महेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पैथलॉजी लैब संचालिका ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता शहर में पैथलॉजी लैब संचालन करती है। वह अक्सर डॉ. शर्मा के अस्पताल में मरीजों के ब्लड सेंपल लेने जाती थी। महिला का आरोप है कि बीते 6 जून को डॉ. शर्मा नशे में रात 10 बजे उसके घर पहुँच गए। उसने डॉ. को वापस जाने को कहा तो विरोध करने लगे। महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह 22 जून को अपना बकाया भुगतान लेने को डॉक्टर के चैम्बर में गई तो डॉक्टर ने अश्लील हरकत कर जबरदस्ती का प्रयास किया। सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि मामले की जांच की जा है। इस मामले में डॉक्टर का पक्ष जानने की कोशिश की गई। उनका नंबर बन्द था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:नैनीताल में स्कूल में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद