नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज………..

खबर शेयर करें

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

चम्पावत: नगर पालिका चम्पावत में नगर पालिकाध्यक्ष व ईओ के बीच विवाद बेहद अधिक बढ़ गया है। गुरुवार को यह विवाद पुलिस की चौखट में पहुँच गया। ईओ ने सभासद और पालिकाध्यक्ष पर अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर भी दी। पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष और सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि ईओ की तहरीर के आधार पर पालिकाध्यक्ष और सभासद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। ईओ ने आरोप लगाया कि गुरुवार को पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा और सभासद मोहन भट्ट ने उनके साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ये सड़क मार्ग 30 जून तक बंद
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद