कुमाऊं: यहां शादी तय होने से खफा युवती ने की आत्महत्या……………

खबर शेयर करें

रामनगर: यहां शादी का रिश्ता तय होने से खफा युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने शादी तय करने से आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीरुमदारा गांव के शिवपुर टांडा निवासी भगवान दास की पुत्री बबीता की शादी का रिश्ता परिजनों ने तय किया था। इस बात से बबीता नाराज चल थी। उसने परिजनों को रिश्ता करने पर एतराज भी जताया था। गुरुवार को उसने घर में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब यह देखा तो उनके होश उड़ गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बबीता के पास एक सुसाइड नोट मिला। जिससे यह पता लग रहा है कि मृतका विवाह नहीं करना चाह रही थी। इसलिए उसने ये कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: इस जिले में बारिश को लेकर रेड अलर्ट, अवकाश का आदेश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद