उत्तराखंड: प्रेम प्रसंग में मैकेनिक की पीटकर हत्या

उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि चिन्यालीसौड़ बधाण निवासी रोशन लाल (34) पुत्र स्व. नैननाल गांव के कुछ लोगों के साथ शनिवार शाम को कुटेटी बैरियर की ओर घूमने गया था। इस दौरान उसके साथ मौजूद लोगों ने उससे मारपीट की। उन्होंने जख्मी रोशन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और फरार हो गए।
उपचार के दौरान रोशन की मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई संजय लाल ने थाना कोतवाली में आरोपी रामलाल, लखमा देवी, अर्जुन, विकास, मनोज, केशव और विरेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। धरासू पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अर्जुन, विकास, विरेन्द्र और केशव को गिरफ्तार कर लिया है। रोशन की चिन्यालीसौड़ में मोटर मैकेनिक की दुकान थी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद



