अल्मोड़ा: युवा नेताओं के बीच मुख्यमंत्री धामी…

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को जागेश्वर धाम आये। यहां पर उन्होंने श्रावणी मेले का उद्घाटन किया। इस बीच उनके अगल बगल में युवा नेता दिखाई दिए। युवा नेताओं ने मुख्यमंत्री को जागेश्वर मंदिर के बारे में बताया। पूजा में भी युवा नेता ही मुख्यमंत्री के साथ रहे। यह बात काफी चर्चा में रही।


दरअसल शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जागेश्वर मंदिर में आये। वह गरुनाबाज हेलीपैड पर उतरे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। यहां पर विधायक मोहन सिंह मेहरा के साथ उनका स्वागत युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला पंचायत सदस्य नंदन सिंह नेगी(निक्कू), पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट सहित अन्य युवा नेताओं ने किया। हालांकि यहां पर बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। सीएम के साथ युवा नेता ही दिखाई दिए। जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने आये। यहां पर भी उनने साथ कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिला पंचायत सदस्य नंदन सिंह नेगी और बाद स्थानीय विधायक भी मुख्यमंत्री के साथ दिखाई दिए। युवा नेताओं के मुख्यमंत्री के साथ सक्रियता को लेकर कई तरह के कयास लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: आज ये रहेगा ट्रैफिक प्लान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद