धारचूला में रोड कटान के दौरान दरकी पहाड़ी, पोकलैंड मशीन दबी, बाल-बाल बचा चालक

खबर शेयर करें

धारचूला। यहां घटखोला में सड़क कटान के दौरान एकाएक पहाड़ी दरक गई। इससे पोकलैंड मशीन दब गई। जबकि चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हालांकि इस घटना में वह घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात करीब एक बजे के आस-पास हुआ है। बताया जा रहा है कि इन दिनों बलुवाकोट के बिन्यागांव से तवाघाट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बीती रात भी पोकलैंड मशीन इस कार्य में घठखोला के पास लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  विधि विधान के साथ खुले चतुर्थ केदार रूद्रनाथ मंदिर के कपाट

तभी एकाएक पहाड़ी दरक गई और मलवा नीचे आ गया। जिससे पोकलैंड मशीन मलवे में दब गई। जबकि चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इस बीच वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य भर्ती कराया गया है। पहाड़ी दरकने से धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद