धामी का शपथ ग्रहण समारोह: नारे बुल्डोजर बाबा के….. ये है वजह

खबर शेयर करें

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ आठ कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी समारोह में शिरकत करने पहुंचे। उनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लोगों में खूब क्रेज दिखा। लोग बुल्डोजर बाबा के नारे लगा रहे थे। योगी जैसे ही
मंच में आये। उनके समर्थन में लोग नारे लगाने लगे। योगी ने भी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के रहने वाले हैं। पौड़ी जिले के यमकेश्वर में उनका पैतृक गांव है। चुनावी रैलियों में लोगों ने उनको काफी पसंद किया। उनकी रैलियों में
लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  शुभमन गिल का नया कीर्तिमान, बनाया सबसे तेज शतक
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद