Subscribe our YouTube Channel

उत्तराखंड में पुष्कर राज: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ली शपथ, अल्मोड़ा और बागेश्वर से इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ….धामी कैबिनेट से पूर्व शिक्षा मंत्री पांडेय बाहर….

खबर शेयर करें

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ शपथ समारोह में 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अल्मोड़ा जिले से रेखा आर्या बागेश्वर जिले से चंदन राम दास ने शपथ ली। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्य ने कुमाऊँनी परिधान पहनकर शपथ ली। जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ पढ़ी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेता शामिल रहे। कैबिनेट मंत्री के तौर पर सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य,चंदन रामदास,सतपाल महाराज,धन सिंह रावत,गणेश जोशी,प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, विशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत ने शपथ नहीं ली। फिलहाल उनको इस कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments