लॉकडाउन को खुद पर न होने दे हावी: आराधना

खबर शेयर करें

इस कोरोना महामारी के चलते देश के विभिन्न राज्यो में ही नही अपितु लोगो के मानसिकता पर भी लॉकडाउन लग गया है। कई लोग इस लॉकडाउन से डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। सिर्फ बाहर जाने की रोक से खुद को कैद महसूस कर रहे हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नही है। यही ऐसा वक़्त है जब हम खुद को बिल्कुल खुला रख सकते हैं। अपने विचारों और भावनाओं से। हमे इस लॉकडाउन जैसी पहल की सराहना करनी चाहिये। इस पहल के तहत लाखों ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती है, जिससे हम इस महामारी पर जल्द से जल्द विजय पा सकते है। जब सभी अपने-अपने घरों में रहेंगे तो स्थिति खुद से सुधरनी शुरू हो जाएगी। हमे किसी भी समस्या के नकारात्मक पक्ष को देखने के बजाए सदैव सकारात्मक पक्ष को देखना चाहिए। अब आप कहेंगे लॉकडाउन जैसे पहल में भी भला कौन सी सकारात्मकता ? लेकिन जी हाँ , सकारात्मक पक्ष देखा जाए तो वाकई इस लॉकडाउन ने हम सबके लिए बहुत बड़ा अवसर प्रदान किया है। आइये इन अवसरों पर एक नज़र डालते हैं।

•महामारी से पहले सभी अपने-अपने नौकरी में व्यस्त रहा करते थे, सुबह घर से जल्दी निकलना और देर शाम घर लौटना, इस बीच न हम खुद को समय दे पाते थे और न ही अपने परिवार के लिये। आज हमारे पास समय ही समय है अपने परिवार के लिए।
• आज हम लोगो के पास इतना वक़्त है कि हम तसल्ली से बैठकर अपने विचार, भावना तथा सुझाओं को लिखकर पुस्तकों तथा सोशल मीडिया के द्वारा दूसरो तक पहुँचा सकते हैं जो कि औरों को सकारात्मक विचारों से लाभान्वित कर सकता है।
• खुद को नए कार्यो में लगाये रखे जो आपको और अधिक क्रिएटिव कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
• घर में अपने बच्चो के साथ बैठकर लूडो, बिज़नेस आदि खेल खेला करें जिससे बच्चो का भी मनोरंजन होगा और उन्हें यह भी लगेगा कि आपने उन्हें समय दिया।
इन सभी बातों को ध्यान में रख कर ज़िन्दगी जीना शुरू कीजिए, आप खुद सकारात्मक विचारों को अपने अन्दर प्रवेश करता पाएंगे तथा सभी से अनुरोध है कि वह खुद पर लॉकडाउन जैसे पहल के नकारात्मक पक्ष को हावी न होने दे।

आराधना शुक्ला रुद्रपुर उत्तराखंड

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद