बड़ी खबर… भूकंप के झटके, दहशत में लोग

खबर शेयर करें

दिल्ली। एक बार भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। करीब 2 बजकर 15 मिनट में झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 2.9 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर करीब 13 किलोमीटर की गहराई पर था।

हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। कांगड़ा में 4 अप्रैल, 1905 की अल सुबह आए 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप में 20 हजार से ज्यादा इंसानी जानें चली गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 15 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नौकरी खतरे में, पढ़े पूरी खबर
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद