कुमाऊं: अचानक लगी आग… भागकर बचाई जान… यहां की है घटना

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के नैनीताल में बीती रात एक घर में आग लग गई। घर में मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। घटना शहर के पॉपुलर कंपाउंड क्षेत्र की है।


यहां रहने वाले सरफराज अहमद के घर में बीती रात अचानक आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। परिवार के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रेम प्रसंग में मैकेनिक की पीटकर हत्या

सूचना पर पहुँचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। शॉट सर्किट से आग लगने की वजह बताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद