कुमाऊं: यहां खाई में गिरी कार, चाचा और भतीजी की हो गई मौत, चार बताए जा रहे हैं गंभीर

खबर शेयर करें


हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लाक में सड़क हादसे में चाचा और भतीजी की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घायलों के हल्द्वानी भेजा गया है। हादसा रामगढ़ ब्लाक के छतौला गांव के पास हुआ। बताया जाता है कि शुक्रवार को छतौला गांव निवासी सुरेश 34 आप अपने परिजनों के साथ छतौला रोड से गांव की ओर रवाना हुआ। कुछ दूरी पर वाहन असंतुलित वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चालक सुरेश और उसकी चार साल की भतीजी पीहू की मौत हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के बाहर खेल रही बच्ची का अपहरण, जंगल में लेकर किया दुष्कर्म
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद