कुमाऊं….. सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तार, ये है मामला

खबर शेयर करें

खबर कुमाऊं मंडल के खटीमा क्षेत्र से है। यहां पुलिस ने छात्राओं से छेड़खानी करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला काफी चर्चा में भी है। मामला झनकट राजकीय इंटर कॉलेज से जुड़ा बताया जा रहा है। खटीमा के पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने बताया कि खटीमा पुलिस को आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज झनकट के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह राणा ने तहरीर दी की कॉलेज के प्रवक्ता नफीस अहमद ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर जांच की। पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं में शिक्षक के खिलाफ जांच मुकदमा दर्ज किया। कॉलेज से फरार शिक्षक की गिरफ्तारी को पुलिस टीमों का भी गठन किया। सीओ ने बताया की 24 घंटे के अंदर ही आरोपी शिक्षक नफीस अहमद को सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सनसनी: मैकेनिक को बेरहमी से पीटा, मरा समझकर कोसी पुल के पास फेंका
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद