गुलदार का हमला…..जंगल जा रही महिला को बनाया निवाला, मौत

खबर शेयर करें

पौड़ी। यहां गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौर में रहने वाली लक्ष्मी देवी पुरी(55) पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद: अलविदा जोशी जी…आपका व्यवहार हमेशा याद रहेगा

गुलदार के इस हमले में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और वन विभाग को सूचना दी। इधर घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद