हल्द्वानी: ये है नया यातायात प्लान, आप भी पढ़े खबर

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में वीकेंड (10 और 11 मई 2025) के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए हल्द्वानी शहर में विशेष यातायात डायवर्जन और शटल सेवा योजना लागू की जाएगी। यह व्यवस्था शनिवार और रविवार को सुबह 9:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।
मुख्य यातायात डायवर्जन प्लान:
- बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र: सभी वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा, काठगोदाम से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- रुद्रपुर से पर्वतीय क्षेत्र: वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड़) से एनएच 109 (नया हाईवे) via लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार रोड से नारीमन तिराहा जाएंगे। हल्द्वानी शहर में आने वाले वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होंगे।
- रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र: वाहन कालाढुंगी से मंगोली होते हुए जाएंगे। हल्द्वानी से कालाढुंगी रोड के वाहन ऊंचापुल, लालडांट से पनचक्की via जाएंगे।
- पार्किंग और शटल सेवा: नैनीताल, भीमताल और भवाली में पार्किंग 80% भरने पर पर्यटक वाहनों को गौलापार स्टेडियम के पास आईएसबीटी पार्किंग में रोका जाएगा। वहां से शटल सेवा के जरिए नैनीताल, भीमताल और कैंचीधाम भेजा जाएगा।
- भारी वाहनों पर प्रतिबंध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक हल्द्वानी-पर्वतीय क्षेत्र रूट पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। आवश्यक सेवा वाहन (दूध, फल, सब्जी, ईंधन आदि) दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।
- पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी: भारी वाहनों को जनपद सीमा पर सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक रोका जाएगा। भवाली, भीमताल से आने वाले वाहन निर्धारित स्थानों पर पार्क होंगे।
- काठगोदाम में यातायात दबाव: दोपहर 3:00 बजे के बाद नैनीताल, भवाली से मैदानी क्षेत्र जाने वाले वाहन नंबर 1 बैंड और रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर कालाढुंगी via जाएंगे।
- रोडवेज और केमू बसें: पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाली बसें और टैक्सी अपने निर्धारित रूट से चलेंगी।
नैनीताल, भवाली, भीमताल और कैंचीधाम के लिए ट्रैफिक प्लान:
- नैनीताल: पार्किंग भरने पर कालाढुंगी से आने वाले वाहन रूसी-1 और नारायण नगर में, हल्द्वानी से आने वाले रूसी-2 में पार्क होंगे। शटल सेवा से नैनीताल भेजा जाएगा।
- भवाली और कैंचीधाम: ज्योलिकोट और नैनीताल से आने वाले वाहन रातीघाट मार्ग, सैनेटोरियम भवाली में पार्क होंगे। शटल सेवा से कैंचीधाम भेजा जाएगा।
- भीमताल: हल्द्वानी-भीमताल मार्ग से आने वाले वाहन विकास भवन भीमताल से शटल सेवा के जरिए कैंचीधाम और भवाली जाएंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद