यहां भी बीजेपी ने हासिल की जीत, कांग्रेस की बुरी हार

खबर शेयर करें

दिल्ली। गुजरात के जूनागढ़ महानगरपालिका समेत 68 में से 60 नगरपालिका में भाजपा ने जीत हासिल की है। इस चुनाव में कांग्रेस के कब्जे वाली करीब एक दर्जन नगरपालिका पर भी भाजपा की जीत हुई है। कांग्रेस महज एक नगरपालिका में जीत दर्ज कर सकी। जबकि समाजवादी पार्टी ने दो नगरपालिका पर कब्जा जमाया।जूनागढ़ में कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
निकाय चुनाव की जीत के जश्न में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी शामिल हुए। जूनागढ़ में कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं के बीच विजय जुलूस के दौरान जोरदार झड़प हुई।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा ने अपनी जीत का रिकार्ड कायम रखते हुए कांग्रेस को पटखनी दे दी है। जूनागढ़ महानगरपालिका की 60 में से 48 सीट पर भाजपा विजयी हुई। इसके अलावा 68 नगरपालिका में से 60 में भाजपा ने अपना परचम लहराया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलाबघाटी में जाम से मिलेगी निजात, होने जा रहा है ये काम

नरेन्द्र मोदी के गांव वडनगर में भी भाजपा की जीत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गांव वडनगर में भी भाजपा की जीत हुई। इस चुनाव में कांग्रेस देवभूमि द्वारका की महज एक सलाया नगरपालिका में जीत दर्ज कर सकी। यहां की 28 सीटों में से कांग्रेस ने 15 पर, आम आदमी पार्टी आठ सीट व पांच अन्य के खाते में दर्ज हुई। भाजपा को यहां एक भी सीट नहीं मिली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद