हिन्दू छात्रा की खींची प्राइवेट फोटो, फिर बनाया धर्मांतरण का दबाव, मुकदमा

खबर शेयर करें

उत्तराखंड की राजधानी दून में एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। कश्मीरी छात्रा पर अपनी हिंदू सहेली के जबरन धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगा है। आरोप है कि प्राइवेट फोटो लेकर छात्रा पर मुस्लिम समुदाय के युवक से शादी करने का दबाव बनाया गया। इस मामले में रायपुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि राजपुर क्षेत्र निवासी छात्रा ने तहरीर दी कि वो सहस्रधारा रोड स्थित एक कॉलेज में लॉ तृतीय वर्ष में पढ़ती है। इसी कॉलेज में मुबीना यूसुफ निवासी अनंतनाग जम्मू-कश्मीर भी अध्ययनरत है। कॉलेज में ही दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आईं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: नौवीं के छात्र की मौत, सदमे में मां ने भी तोड़ा दम

आरोप है कि साथ रहने के दौरान कश्मीरी छात्रा ने विश्वास में लेकर उसके प्राइवेट फोटो ले लिए। इसके बाद मुबीना उसे अपने धर्म के बारे में जानकारी देने लगी। धीरे-धीरे उस पर अपना धर्म छोड़ने का दबाव बनाया। यही नहीं, कश्मीरी छात्रा उस पर दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने पर जोर देने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: नौवीं के छात्र की मौत, सदमे में मां ने भी तोड़ा दम

इसके लिए उसे धन का प्रलोभन भी दिया गया। इससे इनकार करने पर कश्मीरी छात्रा उसकी निजी फोटो वायरल करने की धमकी दे रही है। यही नहीं, आरोपी ने उसे कुछ अपराधी किस्म के लोगों के जरिए जान से मारने की धमकी भी दिलवाई। इधर, पुलिस ने इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद