भीषण अग्निकांड……दुकान जलकर स्वाहा, युवक जिंदा जला

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। देर रात नगर में भीषण अग्निकांड हो गया। दुकान में लगी आग में युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में हजारों रूपए के नुकसान की आशंका है।

मूलरूप से बिजनौर के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार पुत्र खीम सिंह हिम्मतपुर मल्ला में दो दुकानें किराए पर ली हुई है। एक दुकान में वह अपने परिवार में रहता है। जबकि दूसरी दुकान में वह चाय पानी का कारोबार करता है। उसी दुकान में बिजनौर का ही रहने वाला गौरव नामक युवक भी काम करता है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सनसनी: मैकेनिक को बेरहमी से पीटा, मरा समझकर कोसी पुल के पास फेंका

बताया जा रहा है कि बीती देर दुकान में आग लग गई, जिससे गौरव गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी। मौके पर पहुंचे दमकल ने आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसे गौरव को एसटीएच पहुंचाया जहां गौरव का डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद दुकान में रखा सिलेंडर भी फट गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद