Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा: बुजुर्ग की लाश जंगल में मिली…..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा (सल्ट)। 5 जून को चमोली जिले के गैरसैंण से लापता बुजुर्ग की लाश मिली है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी जानवर ने बुजुर्ग के शरीर को नोचा है।

सोमवार सुबह ग्राम प्रहरी किशन सिंह ने सल्ट थाना पुलिस को ग्राम कलझीपा रजवार के पास कुलसेरा जंगल में शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा….. विधायक मनोज तिवारी की माँ का निधन

शव सड़ी गली अवस्था में सराईखेत डोटियाल रोड से करीब 800 मीटर ऊपर जंगल में पड़ा था। पुलिस को शव के पास कुछ कपड़े और जूते मिले।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में काफल पार्टी, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

शव की शिनाख्त ग्राम रोहिड़ा थाना गैैरसैंण जिला चमोली निवासी अमर सिंह कंडारी (69) पुत्र स्व. बख्तावर सिंह कंडारी के रूप में हुई। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अमर सिंह पांच जून से अपने घर से लापता थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने 10 जून को गैरसैंण थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments