दुःखद: दर्दनाक हादसा, कुमाऊं के रहने वाले 5 लोगों की हो गई मौत

खबर शेयर करें

मंगलवार सुबह बेहद दुःखद खबर सामने आई। दर्दनाक सड़क हादसे में कुमाऊं मंडल के रामनगर के रहने वाले पांच युवकों की मौत हो गई। युवक रामनगर के मोहल्ला गुलरघट्टी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वे सभी लोग रामनगर से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में स्थित बिलग्राम शरीफ जा रहे थे। उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मारी है। बताया जा रहा कि हादसा मंगलवार सुबह बरेली शाहजहांपुर के बीच हुआ है।

सुबह करीब 5 बजे ट्रक ने युवकों की कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 2 कारों से 10 लोग सवार होकर बिलग्राम शरीफ जा रहे थे। जहां एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। सभी मृतक रामनगर के गुलरघट्टी के रहने वाले थे। जिनका नाम इमरान खान, हाफिज ताहिर, मुलाजिम, सगीर और फदिर है। मृतकों में से एक मेडिकल स्टोर के स्वामी का भाई था। सूचना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के खिलाड़ी चमके, जीते पदक
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद