उत्तराखंड: कुमाऊं की इस बेटी को मिली ये कमान…..

खबर शेयर करें

चैलेंजर ट्रॉफी में मिला बड़ा मौका

ये ख़बर रामनगर से है। यहां की रहने वाली नीलम भारद्वाज को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप अंडर-19 किक्रेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद उनको चैलेंजर ट्रॉफी की कप्तानी का मौका दिया गया है। इससे लोगों में बेहद खुशी है। बीसीसीआई द्वारा अंडर-19 महिलाओं की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के बाद चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाता है। इस बार चैलेंजर ट्रॉफी के लिए भारत की चार टीमें ए, बी, सी, डी बनाई गई हैं। ये चार टीमें आपस में मैच खेलेंगी। चैलेंजर ट्रॉफी जयपुर (राजस्थान) में दो नवम्बर से सात नवम्बर तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन भारतीय महिला टीम के लिए होता है। रामनगर की क्रिकेटर नीलम भारद्वाज का चयन भी इस चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ है। नीलम को टीम डी का कप्तान बनाया गया है। रेलवे कालोनी निवासी नीलम भारद्वाज जीजीआईसी खताड़ी में 12वीं की छात्रा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तेजतर्रार आईएएस अफसर दीप्ति सिंह बनी डीएम अल्मोड़ा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद