बैंक में बंधक भू खंड कर सौदा कर ठग लिए लाखों, भूमि को बैंक ने कर दिया नीलाम, मुकदमा दर्ज 

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जालसाजों ने बैंक में बंधक भूमि का सौदा कर दिया। इसके ऐवज में लाखों की रकम हड़प ली गई। इस भूमि को बैंक ने नीलाम कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में अशोक विहार, तीनपानी निवासी मोहित काला ने कहा है कि उसने वर्ष 2022 में ग्राम चुरकी देवरिया निवासी शिव कुमार सिंह और उसकी पत्नी कंचन सिंह से एक करोड़ में भू खंड का सौदा किया था। यह रकम उसने दोनों को दे भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, ओलावृष्टि को लेकर ऑरेज और यलो अलर्ट

इसके बाद उसे पता चला कि बैंक में बंधक इस भूखंड की नीलामी कर दी गई है। इस बीच उसे पांच लाख तो वापस कर दिए गए। लेकिन शेष राशि देने के आरोपी आनाकानी कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री यात्रा के दौरान दो यात्रियों को पड़ा दिल का दौरा, मौत

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद