जागेश्वर धाम से प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने पर मचा बवाल, पुजारियों और स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा​​

खबर शेयर करें


​अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम स्थित संग्रहालय (म्यूजियम) से प्राचीन कालीन मूर्तियों को दिल्ली स्थानांतरित करने की कवायद पर शनिवार को भारी बवाल मच गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम जैसे ही मूर्तियों को ले जाने के लिए धाम पहुंची, स्थानीय निवासियों, पुजारियों और विभिन्न संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी विरोध के चलते फिलहाल मूर्तियों को ले जाने की प्रक्रिया रुकी हुई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली से एएसआई की एक टीम जागेश्वर धाम पहुंची। टीम का उद्देश्य धाम के संग्रहालय में सुरक्षित रखी गईं पांच से छह अत्यंत दुर्लभ और प्राचीन मूर्तियों को दिल्ली स्थित ‘युग युगीन भारत म्यूजियम’ में शिफ्ट करना था। जैसे ही टीम ने मूर्तियों को ले जाने की तैयारी शुरू की, इसकी भनक स्थानीय पुजारियों और ग्रामीणों को लग गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में आक्रोशित लोग संग्रहालय के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करते हुए टीम का रास्ता रोक लियामौके पर मौजूद महामंडलेश्वर पंडित हेमंत भट्ट ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि ये प्राचीन मूर्तियां जागेश्वर धाम की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान हैं। इन्हें किसी भी कीमत पर धाम से बाहर शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। विरोध की सूचना मिलते ही स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी, भाजपा और कांग्रेस के नेता समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठ गए।
बढ़ते हंगामे और तनाव को देखते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की एएसआई के उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कराई गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। स्थानीय लोग अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और संग्रहालय के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी है।
​

यह भी पढ़ें 👉  तेजतर्रार आईएएस अफसर दीप्ति सिंह बनी डीएम अल्मोड़ा

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद