कुमाऊं में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, कई लोगों की जान गई

खबर शेयर करें

खबर नैनीताल जिले से है।यहां पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गई। इसमें 9 लोगों की मौत की सूचना है। हादसा ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह हुआ। जहां पर
एक टैक्सी वाहन खाई में गिर गया।

क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में 11 यात्री सवार थे, जिसमें से 9 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को गंभीर हालात में हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा- आठ राज्यों के लिए एडवाइजरी, आये ये वाहन तो होंगे सीज
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद