बिल्डर साहनी की कंपनी में कई फर्मों ने कर दिया करोड़ों का ट्रांजैक्शन, जांच में सामने आया सच

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

उत्तराखंड के दून में हुए सत्येंद्र साहनी सुसाइड केस की विवेचना के दौरान कई फार्मो द्वारा करोड़ों का ट्रांजैक्शन बिना अनुबंध के किया जाना प्रकाश में आया है। प्रकाश में आई कई कंपनियों को कारण बताओ नोटिस भेजा जा रहा है।

थाना राजपुर में पजीकृत मुकदमा अपराध संखया 119/ 24 धारा: 306/385/420/120 बी भादवि बनाम अनिल कुमार गुप्ता व अजय कुमार गुप्ता के केस में विवेचना के दौरान प्रकाश मे आया कि सत्येंद्र साहनी (मृतक) की कंपनियों में कई फार्मो द्वारा करोड़ों का ट्रांजैक्शन बिना अनुबंध किया गया। 05 कंपनियों व 01 व्यक्ति को पुलिस द्वारा  कारण बताओं नोटिस भेजा जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट इन जगहों में हो सकती है बारिश

प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अवनी परिधि एनर्जी कम्युनिकेंट कंपनी , विजेता वेबरेजर्स कंपनी , सुरपाल पब्लिसिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, इनवी होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, अर्जुन सिंह जोहाल कंपनी व एनवी डिजिटलरीज एंड और ब्रीफेरिस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से मृतक सतेन्द्र सिंह साहनी की कंपनी साहनी स्ट्रक्चर्स एलएलपी व साहनी इंफ्रा एलएलपी में प्रोजेक्ट हेतु  30 करोड़ 95 लाख रूपए का ट्रांजैक्शन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पोखरी डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया

 जबकि उक्त कंपनियों का मृतक के साथ प्रोजेक्ट डील में किसी भी प्रकार से कोई भी अनुबंध होना नहीं पाया गया है। जिस संबंध में उक्त कंपनियों को इन ट्रांजैक्सन के संबंध में विवरण प्राप्त किए जाने हेतु नोटिस भेजे जा है। विवेचना जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद