Subscribe our YouTube Channel

नैनीताल: NMOPS की जिला अध्यक्ष मीनाक्षी कीर्ति ने हिमाचल में हुए लाठीचार्ज की निंदा की, कर्मचारियों के लिए कही ये बात….

खबर शेयर करें

नैनीताल। बीते 3 मार्च को हिमाचल प्रदेश के पेंशन बहाली की मांग को लेकर पदयात्रा निकाल रहे कर्मचारियों पर लाठी चार्ज की घटना की देश भर में निंदा हो रही है। कर्मचारी हिमाचल सरकार की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

इस क्रम में उत्तराखंड के नैनीताल जिले की NMOPS की जिला अध्यक्ष मीनाक्षी कीर्ति ने भी हिमाचल सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। कर्मचारी सरकार से अपना हक मांग रहे हैं। लेकिन सरकार कर्मचारियों के हक को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन योजना लागू होनी चाहिए। यदि यहां पर पेंशन योजना लागू नहीं की गई तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।जिला सचिव मदन बर्थवाल ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं कर दी जाती तब तक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…..भूकंप के झटकों से दहशत में आये लोग


उल्लेखनीय है कि हिमाचल में NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु एवं NPSEA हिमाचल के अध्यक्ष ठाकुर के नेतृत्व में कर्मचारी अपनी न्यायोचित मांगों को पूरा कराने के लिए शिमला विधानसभा तक पदयात्रा कर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे। हिमाचल सरकार ने मांगों पर कार्रवाई न कर पेंशन विहीन कर्मचारियों पर बल प्रोयग किया। इसके बाद भी जब कर्मचारी आगे बढ़ते रहे और विधानसभा के समक्ष धरने पर बैठ गए। यहां पर रात में उन पर लाठीचार्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा…पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बैठक, कर्मचारियों ने कही ये बात

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments