अल्मोड़ा…. फ़ोटो वॉक का आयोजन, अमित साह को याद किया

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। उदय शंकर फोटोग्राफी अकादमी की ओर से रविवार को एक फोटो वॉक का आयोजन किया गया। यह आयोजन नैनीताल के प्रख्यात ब्लॉगर एवं प्रसिद्ध फोटोग्राफर एवं नाट्य कलाकार अमित शाह को समर्पित रहा। इस कार्यक्रम से पहले सभी सदस्यों ने अमित शाह को श्रद्धा सुमन समर्पित किए। उनके किए गए कार्यों को याद किया।

शोक सभा की अध्यक्षता चेतन कपूर ने की। संस्था सचिव जय मित्र सिंह बिष्ट ने अमित शाह के कार्यों को सभी के सामने प्रकट किया। चिंता व्यक्त की ऐसे व्यक्ति का अचानक चले जाना फोटोग्राफी जगत के लिए बहुत भारी क्षति है। जिसकी आपूर्ति भविष्य में कभी नहीं की जा सकती। इस फोटो वॉक में नंदा देवी मेले में आयोजित सांस्कृतिक जुलूस जो की सर्वदलीय महिला समिति अल्मोड़ा द्वारा आयोजित की गई थी। उसकी फोटोग्राफी की गई जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाओं की फोटोग्राफी की गई एवं सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया। सांस्कृतिक जुलूस में भांति भांति की वेशभूषा में अलग-अलग दल से महिलाओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उपाध्यक्ष चेतन कपूर, संस्था सचिव जय मित्र सिंह बिष्ट, उप सचिव देवेश बिष्ट, मीडिया प्रभारी कपिल मल्होत्रा, वैभव जोशी, यीशु चौधरी, सारांश मंगोली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट इन जगहों में हो सकती है बारिश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद