उत्तराखंड: देहरादून में राहुल गांधी, कही ये बात

खबर शेयर करें

देहरादून। कांग्रेस की विजय सम्‍मान रैली में गुरुवार को देहरादून में
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहुँचे। यहां उन्होंने कहा उत्तराखंड से मेरा पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा उन्होंने दून स्कूल में पढ़ाई की। मेरे परिवार और उत्तराखंड का रिश्ता है। मेरी दादी और पिता देश के लिए शहीद हुए, जो कुर्बानी उत्तराखंड के लोग ने दी, मेरे परिवार ने भी दी है। उत्तराखंड के सैन्य परिवार इस रिश्ते को अच्छी तरह समझते हैं। जिस परिवार, व्यक्ति ने कुर्बानी नहीं दी, वे कभी नहीं समझ सकते। कहा कि उत्तराखंड ने देश को सबसे ज्यादा खून दिया है। 1971 के युद्ध का उल्लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को 13 दिन में हरा दिया। हिंदुस्तान के हर व्यक्ति, जाति, धर्म के व्यक्तियों ने मिलकर पाकिस्तान को हराया। पाकिस्तान बंटा हुआ था, कमजोर था, इसलिए पराजित हुआ। भारत एक साथ मिलकर खड़ा था।

कहा कि आज देश को बांटा जा रहा है, कमजोर किया जा रहा है। एक भाई को दूसरे भाई से लड़ाया जा रहा है। पूरी सरकार दो तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है। काले कानून, किसानों के खिलाफ उनकी मदद नहीं उन्हें खत्म करने को बनाए गए थे। किसान न डरे और न पीछे हटे। जिसके एक साल बाद प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर कहते दिखे कि गलती हो गई, माफी मांगता हूं। जो 700 किसान शहीद हुए, उनके बारे में भाजपा के नेता सदन में कहते हैं कि किसी की मृत्यु नहीं हुई। पंजाब सरकार ने 400 किसानों को मुआवजा दिया, लेकिन केंद्र सरकार ने नहीं दिया। हिंदुस्तान के किसानों की आमदनी उनसे छीनी जा रही थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई बात कही। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि, दिए यह निर्देश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद