कुमाऊं: सड़क हादसे में सिमटी गांव के रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की मौत

खबर शेयर करें

Haldwani news: यहां एक सड़क हादसे में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की मौत हो गई। इससे मृतक के घर मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। बागेश्वर जिले के सिमटी गांव के निवासी अजब सिंह (61) अभी गिरिजा विहार कमलुवागांजा में रहते थे। वह घर से टेंपो में सवार होकर बाजार सामान लेने जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार युवक व टेंपो में टक्कर हो गई। टेंपो में आगे बैठे अजब सिंह बाहर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में 16 होमस्टे पर पर्यटन विभाग का छापा, तीन पर लगा 30 हजार का जुर्माना
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद