डबल मर्डर से थर्राया रूद्रपुर, घर में घुसकर दंपत्ति की हत्या

खबर शेयर करें

रूद्रपुर। इलाके में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां डबल मर्डर से सनसनी फैली हुई है। हत्यारे ने दंपत्ति को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं बीच बचाव को आई मृतक की पर भी हमला बोल दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  मिली जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर शहर के आबादी वाले क्षेत्र ट्रांजिट कैंप के वार्ड नं. 7 में आज़ाद नगर में बीती रात हमलावर ने घर में घुसकर एक दंपति के धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक संजय यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है, तथा वहां अपनी पत्नी सोनाली के साथ उसके मायके में रहता है। हत्यारोपी घर में मौजूद नाबालिग को धक्का देकर फरार हो गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना रात करीब 1.30 बजे की है। सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाला संजय यादव अपनी पत्नी सोनाली यादव के साथ एक कमरे में सो रहा था। इसी बीच घर का कुंडा काटकर शाहजहांपुर निवासी राजकमल घर में घुस गया और संजय यादव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गौ आश्रम में आग लगने से मचा हड़कंप, लोगों ने भागकर बचाई जान, तीन पशु जले

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान शोर से मृतक सोनाली की माँ गौरी मंडल उठ गई और बचने के लिए भागी, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया तथा हमलावरों ने संजय के पुत्र जय को भी धक्का दिया मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गौरी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई जिसने मौके से कई साक्ष्य जुटाए। आरोपी राजकमल के बारे में बताया जा रहा है कि वह 7 साल पहले संजय यादव के घर के सामने मिश्री लाल के घर में किराए पर रहता था। वह आए दिन संजय के परिवार को परेशान करता था। मोहल्ले के लोगों के दबाव बनाने पर वह वहां से मकान खाली कर चला गया था।

यह भी पढ़ें 👉  आंगन से बच्चे को ‌ले गया गुलदार, सुबह घर के पास झाड़ियों में मिला शव

3 महीने पहले वह यहां आया तो सोनाली के घर पर मोबाइल और बुके रख कर चला गया। एक पर्ची छोड़ गया। जय के अनुसार वह सोनाली से लड़कियों के नंबर मांगता था। सोनाली इसका विरोध करती थी। जय के अनुसार वह ओम पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 में पड़ता है। उसकी मां सोनाली अ-हनंतक कंपनी में नौकरी करती थी, जबकि पिता करौलिया फैक्ट्री में काम करता था। मां के वेतन से घर का खर्च चलता था और पिता के वेतन से मकान पर लिए लोन की किस्त जाती थी। उसने बताया कि उसके नाना दिलीप मंडल कर्नाटक में धान की रोपाई करने गए हैं। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस हत्यारोपी राजकमल की तलाश में जुट गई है। सुबह विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस नेता सीपी शर्मा, अनिल शर्मा, मोनिका ढ़ाली, धीरेश गुप्ता आदि मौके पर पहुंच गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद