Almora news: यहां सात माह का बच्चा,डॉक्टर समेत 9 संक्रमित

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: almora जिले में भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आज यहां जिला और महिला अस्पताल में एक सात माह का बच्चा, डॉक्टर गर्भवती महिला समेत 9 लोग संक्रमित मिले। फिलहाल सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।

महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डा. प्रीति पंत ने बताया कि सात माह का बच्चा, उसकी माँ, एक गर्भवती और एक अन्य महिला की कोरोना की जांच की गई। वह संक्रमित निकले। जबकि जिला अस्पताल में एक डॉक्टर, समेत ओपीडी में आये 4 मरीज कोरोना संक्रमित निकले। जिला अस्पताल की पीएमएस डा. कुसुम लता ने बताया कि संक्रमितों को आइसोलेशन के लिए बेस कोविड सेंटर में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद