सल्ट उप चुनाव: बीजेपी के महेश जीना 4697 वोट से जीते

खबर शेयर करें


कांग्रेस की गंगा पंचोली को मिले 17177 वोट
नोटा रहा तीसरे स्थान पर

अल्मोड़ा। बीजेपी एमएलए सुरेन्द्र सिंह जीना की मौत के बाद रिक्त हुई सल्ट विधान सभा में हुए उप चुनाव में दिवंगत बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के भाई महेश जीना ने 4697 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली को पराजित कर जीत दर्ज की। इस चुनाव में नोटा तीसरे स्थान पर रहा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड से बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना आगे रहे। एक बार काउंटिंग में गड़बड़ी को लेकर थोड़ा हंगामा हुआ। इसके बाद देर शाम जिला प्रशासन की ओर अंतिम परिणाम घोषित किये गए। अफसरों ने बताया कि उप चुनाव में कांग्रेस की गंगा पंचोली को 17177, बीजेपी के महेश जीना 21874, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के जगदीश चन्द्र 493, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के नंद किशोर 209, निर्दलीय पान सिंह 346,सर्वजन स्वराज दल के शिव सिंह रावत 466, निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह 620, नोटा 721, रिजेक्ट वोट 63 पाये गए। इस उपचुनाव में कुल 43.28 फीसद मतदान हुआ। जो 2017 के विधानसभा चुनाव में पड़े 45.74 प्रतिशत मत से 2.46 फीसद कम रहा। सल्ट के कुल 96241 में से 41551 मतदाताओं (महिला वोटर 23470 व पुरुष वोटर 18081) ने मतदान किया। सीएम तीरथ सिंह रावत के लिए सल्ट उप चुनाव में जीत एक संजीवनी की तरह है। इस चुनाव को 2022 के सेमीफाइन के तौर पर देखा जा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  शनिवार और रविवार को हल्द्वानी के लिए पुलिस ने लागू किया ट्रैफिक प्लान, करें क्लिक
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद