बड़ी बहन की शादी की तैयारी, छोटी बहन जेवरात लेकर फरार, यहां का है मामला

खबर शेयर करें

खबर उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले से है। यहां पर एक बड़ा रोचक मामला सामना आया है। यहां पर परिवार के लोग बड़ी बेटी की शादी की तैयारी में जुटे थे। इस बीच छोटी बहन जेवरात लेकर फरार हो गई। वह अपनी प्रेमी संग फरार हुई। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रूद्रपुर के डाम, फुलसुंगा थाना ट्रांजिट कैंप निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की पुत्री को खेड़ा निवासी पंकज पुत्र बच्ची लाल अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। पुत्री संग कोई अप्रिय घटना घटित कर सकता है। पुत्री को भगाने में अजीम व मन्नू निवासीगण खेड़ा रुद्रपुर का हाथ है। आरोप है कि बड़ी पुत्री की शादी है। इसके लिए चांदी की पायल, सोने के कुंडल, सोने की अंगुठी, सोने का मांग टीका व नगद 50 हजार रुपये घर में रखे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर भीषण हादसा: रॉन्ग साइड से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, लगी आग; एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

महिला का आरोप है कि उसकी बेटी पंकज के बहकावे में आकर आभूषण व रुपये अपने साथ ले गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंकज, अजीम व मन्नू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद