अल्मोड़ा की डीएम ने विधानसभा चुनाव को लेकर दी ये जानकारी……..

खबर शेयर करें

Almora news: जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा वंदना सिंह ने लोगों को सूचित करते हुए बताया कि, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 8 जनवरी 2022 को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की घोषणा कर दी गई है। विधान सभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से 8 जनवरी, 2022 से भारत निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता (Model code of conduct) प्रभावी हो गई है। जिसके अन्तर्गत समस्त दिशा-निर्देश, सभी मंत्री, दर्जा प्राप्त मंत्री, सभी राज्य मंत्रियों पर भी तात्कालिक प्रभाव से प्रभावी होगी।। आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत 21जनवरी को अधिसूचना जारी होने की तिथि,28 जनवरी 2022 को नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 29 जनवरी 22 नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि, नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 तथा मतदान 14 फरवरी को होने के उपरांत आगामी 10 मार्च 2022 को मतगणना सम्पन्न होगी। सभी निर्वाचन प्रक्रिया 12 मार्च 2022 तक सम्पन्न कर ली जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा ब्रेकिंग::: विधायक के भाई और भांजे के खिलाफ मुकदमा, ये है मामला
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद