चोरों ने चटकाए पाईप गोदाम के ताले, लाखों की नगदी पार, घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस, जानें क्या है मामला

खबर शेयर करें

रूड़की। एक पाईप गोदाम में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर गोदाम के ताले तोड़कर लाखों की नगदी ले उड़े हैं। मामले में गोदाम स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस इस चोरी को संदिग्ध मान रही है।

यह घटना कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत नेहरू नगर की है। कोतवाल गंगनहर मनीष उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय नेहरू नगर निवासी नवीन गोयल का आरोप है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने उसके पाईप गोदाम का ताला तोड़कर वहां से लाखों रूपये की नगदी चुरा ली। गोदाम से लाखों की नगदी चोरी होने से पुलिस को संदेह है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट इन जगहों में हो सकती है बारिश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद