उत्तराखंड…. आज और कल मौसम को लेकर ये बड़ा अपडेट

खबर शेयर करें

देहरादून। गर्मी के मौसम में उत्तराखंड में अबकी बार जनवरी जैसा मौसम हो रहा है। तेज बारिश और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।
मंगलवार और बुधवार को भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झोंकेदार हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में वर्षा हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। निचले इलाकों में 70 से 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सनसनी: मैकेनिक को बेरहमी से पीटा, मरा समझकर कोसी पुल के पास फेंका
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद