उत्तराखंड में मौसम को लेकर ये आया नया अपडेट, आप भी पढ़े खबर

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य में मौसम को लेकर नया अपडेट आया है। पहाड़ में सूखी ठंड और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ा राहत मिल सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार 11 जनवरी तक तापमान में बढ़ोत्तरी होने के उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले चार से 5 दिन यानी 10 से 11 जनवरी तक प्रदेश में तापमान के बढ़ने की आशंका है। लिहाजा अगले चार दिन मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। साथ ही प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी लोगों को कोहरे से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  शेयर मार्केट में अच्छी कमाई का झांसा देकर की लाखों की ठगी

मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।जिससे तमाम जगहों पर मौसम में बदलाव देखा जाएगा। कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद