अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

खबर शेयर करें

ऋषिकेश। एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं साथी बुरी तरह घायल हो गया। उसका उपचार चल रहा है। जबकि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार प्रातः करीब 4 बजे चंद्रभागा पुल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों युवकों को उनके ही अन्य सहकर्मियों ने 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दूसरे साथी को हल्की चोटें आई है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस का आरोप.......सरकारी संस्थानों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही भाजपा सरकार

बताया जाता है कि मृतक ग्राम दोगड़ा दिउली यमकेश्वर का रहने वाला धर्मवीर तपोवन स्थित एक होटल में शेफ के रूप में काम करता था। इसकी उम्र 27 साल है। गुरुवार सुबह धर्मवीर अपनी बाइक पर अपने एक अन्य सहकर्मी के साथ किसी काम से ऋषिकेश आ रहा था। सूचना पाकर युवक के स्वजन तथा होटल संचालक राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। होटल संचालकों ने बताया कि धर्मवीर का गुरुवार को अवकाश था। वह अपने साथी के कहने पर व सुबह किसी काम से ऋषिकेश आ रहा था। युवक की मौत का समाचार पाकर स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। स्वजन ने बताया कि धर्मवीर को कुछ समय बाद विदेश जाना था। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद