Uttarakhand: भाई बहन पर ततैयों का हमला, एक की मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। खबर उत्तरकाशी से है। यहां पर भाई बहन पर ततैयों का हमला कर दिया है। इसमें चार साल के भाई की मौत हो गई। यहां पर मांडिया गांव में रहने वाले राजकुमार की बेटी रिया (12) पास के ही प्राथमिक विद्यालय मांडिया में पढ़ती है। शनिवार को राजकुमार अपने बेटे रिहान (4) को बेटी के पास स्कूल छोड़कर गए थे। बताया जा रहा है कि जब दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे तो ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान जहां पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव में मातम छाया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षकों की समस्याओं का समाधान जल्द करें सरकार: नितेश कांडपाल
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद