उत्तराखंड मौसम: रेल अलर्ट, हो सकती है बारिश, अपने जिले का जाने मौसम का हाल

खबर शेयर करें

देहरादून: राज्य में एक बार फिर मौसस करवट लेगा। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों भूस्खलन, नदी-नालों में उफान की चेतावनी भी जारी की गई है। बताया गया है कि आने वाले दो दिनो में देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बेहद अधिक बारिश हो सकती है। टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में भारी बारिश की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की ओर सक्रिय है और उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है। साथ ही टाक्‍टे चक्रवाती तूफान का असर भी राजस्थान से उत्तराखंड और आसपास के राज्यों तक पड़ रहा है। इससे मौसम में बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  तेजतर्रार आईएएस अफसर दीप्ति सिंह बनी डीएम अल्मोड़ा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद