Almora….. होटल में मिली युवक की लाश, खुला था कमरे का लॉक, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां धारानौला में एक होटल में युवक की लाश मिली। इससे सनसनी फैल गई। मृतक यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। वह 3 नवम्बर को अल्मोड़ा आया था। 18 नवम्बर तक उसने कमरा बुक कराया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मुजफरनगर का रहने वाला दीपक (24) यहां धारानौला में एक होटल में 3 नवम्बर से रह रहा था। बताया जाता है बीती रात उसने भोजन किया। इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया। सुबह होटल कर्मियों ने चाय देने के लिए उसे फोन किया। उसने फोन रिसीव नहीं किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: विहिप नेता रनदीप पोखरिया पर मुकदमा दर्ज, ये है मामला

कर्मचारियों ने कमरे में देखा तो दरवाजे में लॉक नहीं लगा था। दरवाजा आसानी से खुल गया। यहां पर दीपक के मुंह से झाग और नाक से खून निकल रहा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस युवक को अस्पताल लाई। यहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद