उत्तराखंड में 1.19 लाख वैक्सीन पहुंची, इनको मिलेगी बड़ी राहत

खबर शेयर करें

 

सजग पहाड़ डेस्क देहरादून

राज्य में लंबे समय से चल रहा कोरोना वैक्सीन का संकट अब कुछ कम होने की उम्मीद है। 18 प्लस वालों के लिए गुरुवार को 1.19 लाख वैक्सीन पहुंच गई। वैक्सीन को सभी टीकाकरण केंद्रों को भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

वैक्सीनेशन के नोडल अफसर डा. कुलदीप मार्तोलिया ने बताया कि गुरुवार को 1.19 लाख वैक्सीन पहुंच गई। इसे सभी टीकाकरण केंद्रों को भिजवा दिया गया है। ताकि टीकाकरण अभियान सामान्य हो सके। शुक्रवार से अभियान पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आंदोलन का ट्रेनों पर प्रभाव, कईयों के बदले रूट

ये आ रही थी परेशानी
राज्य में 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन अभियान ठप पड़ा था। वैक्सीन न होने के कारण युवाओं को टीकाकरण केंद्रों से वापस लौटना पड़ रहा था। राज्य ने केंद्र को 1.83 लाख वैक्सीन का एडवांस ऑर्डर किया था। बावजूद इसके वैक्सीन नहीं पहुंच पा रही थी। गुरुवार को जाकर ये कमी दूर हुई। 45 प्लस का वैक्सीनेशन अभियान पहले ही से सुचारु रूप से चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद