अल्मोड़ा ब्रेकिंग…… प्राइमरी स्कूल के 10 साल के बच्चे की मौत…… स्कूल से लौटा था घर, अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ दिया दम, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। यहां प्राइमरी स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ाई करने वाले 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह बुधवार को स्कूल से दिन में घर लौटा। इसके बाद अस्पताल लाने से पहले उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना हवालबाग ब्लाक के ग्राम कसून की है। यहां पर कसून प्राइमरी स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ाई करने वाला मयंक (10) पुत्र संजय सिंह बुधवार को दोपहर बाद स्कूल से वापस घर लौटा। इसके बाद उसकी अचानक से तबियत बिगड़ गई। उसे दस्त शुरू हो गए। कई बार दस्त होने के बाद वह घर में ही आराम कर रहा था। परिजनों के मुताबिक उसने रात में भोजन नहीं किया। लेकिन गुरुवार सुबह वह नहीं उठा। परिजनों ने उसको काफी उठाया। वह बेहोश था। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल में लाए। यहां पर इमरजेंसी में तैनात डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ने मदरसे के शिक्षकों और प्रबंधक पर लगाया नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद